{"_id":"653c0ce7ac687cc3af0bda94","slug":"tractor-trolley-overturns-young-man-dies-after-being-buried-under-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6249-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, नीचे दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
- दुबौलिया थाने के निदुरी गांव के पास शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। दुर्घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदुरी गांव के संपर्क मार्ग पर हुई। जहां गोबर की खाद लाद कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे ट्रैक्टर पर बैठे एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के निदुरी पुल से उसी गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राॅली पर गोबर की खाद लादकर खेत में ले जा रहा था। गांव के संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर पर बैठे राजू शर्मा (32) पुत्र रामभेज निवासी निदुरी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली उठवाई गई, लेकिन तब तक राजू शर्मा की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष दुबौलिया इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।