{"_id":"61e99c3f8a01c100543b91ae","slug":"tracter-driver-died-basti-news-gkp4243775126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरवा मिल यार्ड में दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेरवा मिल यार्ड में दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा मिल यार्ड में दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत
मुंडेरवा (बस्ती)। मुंडेरवा मिल के केन यार्ड में गन्ना लदी ट्रॉली के नीचे सोते समय अचानक शरीर पर पहिया चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेकर परिवार के लोग मेंहदावल चले गए।
मुंडेरवा चीनी मिल पर बुधवार को अछिया पांडेय निवासी मेंहदावल संतकबीरनगर के पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर पांडेय के गन्ना तौल कराने आया ट्रैक्टर चालक 21 वर्षीय नंदू मुंडेरवा चीनी मिल के केन यार्ड में गन्ना लदी ट्रॉली खड़ी कर उसी के नीचे सो गया। बृहस्पतिवार को भोर में केन यार्ड में उसकी गाड़ी के आगे कोई वाहन नहीं था। पीछे अपना गन्ना तौल कराने आए किसानों की गाड़ियां भी उसी वजह से खड़ी थी। पीछे खड़ी गाड़ियों में से किसी गाड़ी के चालक ने चंद्रशेखर पांडेय के ट्रैक्टर को स्टार्ट करके आगे बढ़ा दिया। गाड़ी आगे बढ़ाने से ट्रॉली के नीचे सो रहा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान चीनी मिल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने घायल चालक को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई है।