फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today there is a possibility of drizzle throughout the day, cold will increase

आज दिनभर बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड

Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Today there is a possibility of drizzle throughout the day, cold will increase
ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकतीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
आज दिनभर बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार सुबह धूप तो निकली, लेकिन शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बुधवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में मंगलवार की तुलना में पांच-छह डिग्री कम रहेगा।

बृहस्पतिवार को फिर से दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो जाएगा, मगर रात का तापमान नीचे गिरेगा। शुक्रवार को पुरवाई मंद पड़ेगी और पछुआ शुरू होते ही फिर से ठिठुरन शुरू हो जाएगी। इसके पूरे हफ्ते बने रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति सामान्यता पूर्वी चलने के आसार हैं। कृषि विज्ञानी डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक यह बारिश अगेती फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है, मगर देर से बोई गई फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बारिश से उनके जमाव में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed