फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   to complicate the matter, the miscreants scattered the goods

Basti News: कहीं मामले को उलझाने के लिए तो नहीं सामान बिखेर गए बदमाश

Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
to complicate the matter, the miscreants scattered the goods
रामपुर गांव में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ व जांच करती पुलिस
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के रामपुर में महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या से गांव में सनसनी का माहौल है। घटना से गांव के लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि कहीं मामले को उलझाने के लिए तो नहीं बदमाशों ने सामान बिखेर कर चले गए।
विज्ञापन

उधर, मृतका की बेटी सोनिया ने थाने में तहरीर दी कि उसकी मां की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। घर से रुपये व जेवर चोरी होने की बात भी कही जा रही है लेकिन तहरीर में इसका जिक्र नहीं है। पुलिस की दलील है कि अगर चोरी हुई होती तो महिला के कान और नाक में सोने के जेवर चोर छोड़कर नहीं जाते। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। देर होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। ऐसे में शव मर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुर निवासी बासमती देवी का शव उसके घर में पाया गया। शुक्रवार की रात को पांचवें नंबर की बेटी ममता ने अपनी मां से रात के नौ बजे वीडियो कॉल पर बात किया था। अगले दिन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुन: मां के पास फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद फोन बार-बार स्विच ऑफ बताने पर वह घबरा गई। पड़ोस के चचेरे भाई के लड़के 10 वर्षीय गोलू के पास वीडियो कॉल किया और माता से बात कराने को कहा। गोलू ने बताया कि मेनगेट में अंदर से ताला लगा है। गोलू अपनी छत से देखा तो जीने के पास पैर दिखाई दिया। इस बात को गोलू ने अपने परिवार में बताया। आसपास के लोग इकट्ठा होकर गेट के ताले को तोडकर अंदर गए। तो देखा तो बासमती मृत पड़ी थी। कमरे में देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरे पड़े थे। परिजनों के अनुसार आलमारी से जेवर और नकदी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गेट में अंदर से लगा था ताला,अंदर खुले थे कमरे
- बासमती के घर के बाहर चहारदीवारी बनी हुई है, जिसमें लोहे का गेट लगा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट में अंदर से ताला लगा हुआ था। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुटे और गेट का ताला तोड़कर अंदर गए। वहां के चार कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। आलमारी भी खुली हुई थी।
------------
दिल्ली के रास्ते में है बेटा
- मृतका बासमती पत्नी राम दुलारे मल्लाह के सात बेटियां और एक बेटा श्याम सुंदर है। पति राम दुलारे की पहले ही मौत हो चुकी है। श्याम सुंदर दिल्ली में रहकर घर की रंगाई-पुताई का काम करता है। उसके एक ऑटो भी ले रखा है,खाली रहने पर उसे चलाता है। बेटियों की शादी हो चुकी है और वे ससुराल में हैं। मां की हत्या की सूचना पर वे सभी घर आ गईं। बेटे को भी सूचना दी गई है मगर वह रास्ते में है।

-----------
पहचान लेने पर हत्या का शक
- मृतका की बेटियों और गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें पूरा शक है कि बदमाश चोरी करने के लिए घर के अंदर घुसे होंगे। बासमती के देखकर उन्हें पहचान लेने की वजह से गला कसकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया होगा।

रामपुर गांव में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ व जांच करती पुलिस

रामपुर गांव में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ व जांच करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed