फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   To clear the stock, huge discounts are being given on jackets and sweaters...customers are gathering.

Basti News: स्टॉक खपाने के लिए जैकेट-स्वेटर पर दे रहे भारी छूट...जुट रहे ग्राहक

Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
To clear the stock, huge discounts are being given on jackets and sweaters...customers are gathering.
बस्ती। सर्दियों का मौसम विदाई के दौर में आ गया है। ठंड का असर कम होने पर गर्म कपड़ों की डिमांड में कमी आई है। ऐसे में दुकानदारों ने बाजार में सेल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार इसमें छूट देकर स्टाॅक खत्म करने में जुट गए हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख बाजारों में जैकेट, स्वेटर, कोट, शॉल और बच्चों के गर्म कपड़े 50 से 80 फीसदी की छूट पर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर, पांडेय बाजार, मंगल बाजार और अन्य कस्बाई दुकानदार काजू श्रीवास्तव, राहुल, अमन ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक आ गया है। गर्म कपड़ों का स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करके गर्मी के सीजन के लिए कपड़ों का ऑर्डर दे दिया है। अगले सीजन तक कपड़े दुकान में रखने से उनकी चमक कम हो जाती है। रखने के लिए जगह की भी जरूरत होती है। इसलिए गोदाम को खाली करना जरूरी है। इसी वजह से कई दुकानों पर कपड़े लागत मूल्य के आसपास या उससे भी कम दामों पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर ब्रांडेड जैकेट और ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। हर साल फरवरी के बाद सर्दी के कपड़ों की मांग तेजी से घट जाती है। यदि स्टॉक बचा रह जाए तो अगले साल फैशन बदल जाता है, इसलिए इस समय भारी छूट देना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है।
इससे दुकानदारों का माल भी निकल जाता है और ग्राहकों को कम कीमत पर अच्छे कपड़े भी मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed