फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tired of pain, woman commits suicide in Basti Medical College

Basti News: दर्द से आजिज महिला ने बस्ती मेडिकल कॉलेज में की खुदकुशी

Fri, 20 Sep 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Tired of pain, woman commits suicide in Basti Medical College
आराधना की फाइल फोटो
- 10 दिन पहले लखनऊ में हुआ था आंत का ऑपरेशन
विज्ञापन

- घर पर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले गए थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक महिला ने बृहस्पतिवार की देर शाम शौचालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले लखनऊ में आंत का ऑपरेशन हुआ था। ज्यादा दर्द बढ़ने पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया। तीमारदारी के लिए मौजूद मां शाम के समय डॉक्टर को बुलाने चली गई। इसी बीच महिला भागकर शौचालय में पहुंची और खिड़की से लटक रही रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर की रहने वाली आराधना (30) का 10 दिन पहले लखनऊ के एक हॉस्पिटल में आंत का ऑपरेशन हुआ था। बीते बुधवार को परिजन उसे घर ले आए। बृहस्पतिवार को आराधना की तबीयत बिगड़ गई। मां सुशीला और भाई राम विलास उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचे और दोपहर करीब सवा एक बजे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया। डॉ. डीके पाल की देखरेख में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

मां सुशीला ने बताया कि शाम छह बजे के करीब आराधना को असहनीय दर्द होने लगा। बेटी को तड़पता देख वह डॉक्टर को बुलाने स्टॉफ रूम में चली गईं। भाई राम विलास वार्ड के बाहर खाना खा रहा था। इसी बीच आराधना बगल में बैठी एक महिला को बोतल से मारते हुए शौचालय में चली गई। सुशीला देवी लौटीं तो आराधना बेड पर नहीं मिली। पास रही महिला के बताने पर सुशीला शौचालय में पहुंचीं तो आराधना छटपटा रही थी, कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सुशीला के मुताबिक शौचालय की खिड़की से लटकी एक रस्सी उसके गले में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed