{"_id":"65b804e9ca139e484a054f17","slug":"tight-arrangements-in-old-age-home-and-observation-home-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110704-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वृद्धाश्रम व संप्रेक्षण गृह में व्यवस्था चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वृद्धाश्रम व संप्रेक्षण गृह में व्यवस्था चाक-चौबंद
Tue, 30 Jan 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अनुश्रवण समिति की अध्यक्ष जेबा मजीद के मार्गदर्शन में सोमवार का वृद्धाश्रम व बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश मिश्रा एवं एसीजेएम तृतीय आलोक वर्मा सबसे पहले वृद्धाश्रम बनकटा पहुंचे। यहां निरीक्षण में गरम पानी, अलाव, हीटर व वृद्धजनाें के लिए कंबल आदि की व्यवस्था चाक-चौबंद पाई गई।
समिति ने प्रबंध से चिकित्सा शिविर लगवाने के निर्देश दिण्। इसके बाद न्यायिक अधिकारी पचपेड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान समिति ने पाया कि सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से काम कर रहा है। अधीक्षक ने बताया कि कम जगह की वजह से किशोरों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
ऐसे किशोर जो गरीबी वह अन्य कारणों से अपने वाद में पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र के माध्यम से सूचित करने करने के निर्देश दिए गए। समिति ने किशोरों को हाॅफ स्वेटर एवं कंबल वितरित किए गए।