फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thunderbolt strikes mud house, old woman dies after being buried under debris

Basti News: मिट्टी के घर पर वज्रपात, मलबे में दबकर वृद्धा की माैत

Tue, 30 Jun 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Thunderbolt strikes mud house, old woman dies after being buried under debris
राम-जानकी मार्ग पर जिभियांव गन्ना क्रय केंद्र के निकट पीपल के वृक्ष की विशालकाय डाल कार पर गिरी
बस्ती। अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार तड़के तेज आंधी के साथ छिटपुट जगहों पर बारिश से मौसम में नरमी रही। मगर दिन में 11 बजे के बाद से तल्ख धूप ने खूब सताया। वहीं परशुरामपुर क्षेत्र के जटौलिया गांव में मिट्टी के घर पर बिजली गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार तड़के तेज आंधी के चलते करीब एक घंटे तक तबाही की स्थिति रही। इस दौरान राम-जानकी मार्ग पर जिभियांव गन्ना क्रय केंद्र के निकट विशालकाय पीपल की डाल कार पर गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सवार बाल-बाल बच गए। इससे हाईवे पर आवागमन लगभग ठप हो गया। सड़क के किनारे वाहन खड़े कर लोग आंधी खत्म होने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

आंधी-पानी के दौरान कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। वॉल्टरगंज चीनी मिल के सामने बरगद का पेड़ धराशायी हो गया, जिसे हटाने में वन विभाग को पूरा दिन लग गया। इस वजह से 11 केवी लाइन की आपूर्ति ठप रही। कस्बे वासियों को दिनभर बिजली नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के बाद रुधौली, भानपुर, गौर आदि क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। सुबह नौ बजे तक मौसम साफ हो गया। इसके बाद प्रचंड धूप के साथ उमस से लोग दिनभर बेहाल रहे। शहरी क्षेत्र में बारिश न होने से लोगों को निराश होना पड़ा। किसान राम सजीवन ने बताया कि धान के बेहन तैयार हाे चुके हैं। अब बारिश हो जानी चाहिए थी। पानी नहीं लगने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed