{"_id":"64949f081cb4189c0e0cc2c6","slug":"three-wanted-arrested-in-gangster-act-basti-news-c-207-1-sgkp1002-300-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गैंगस्टर एक्ट में तीन वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गैंगस्टर एक्ट में तीन वांछित गिरफ्तार
Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मुंडेरवा थाने के हंसिया देउरी निवासी विजय गौड़ उर्फ जेडी, आदित्य चौहान व सुधीर उर्फ मखाऊज पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। तीनों फरार थे।
-- -- -- -- -- --
नगर थाने के अंशुल यादव सर्वोत्तम बीपीओ
बस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर अखिल कुमार ने जोन के 11 जनपदों के बीट पुलिस ऑफिसर के मई माह के कार्यों का सर्वेक्षण कराया। थाना नगर पर नियुक्त मुख्य आरक्षी अंशुल यादव को सर्वोत्तम बीट पुलिस ऑफिसर चुना गया। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मुख्य आरक्षी अंशुल यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि उक्त मुख्य आरक्षी ने अपने बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस की छवि को आम-जनमानस में बेहतर बनाया है। इनके कार्यों की सराहना की जाती है।