फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three vehicles collided on the highway in fog, seven people injured

Basti News: कोहरे में हाईवे पर टकराई तीन गाड़ियां, सात लोग घायल

Mon, 19 Jan 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided on the highway in fog, seven people injured
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर पिकौरा सानी गांव के पास ट्रक ने कार में मारी - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
कप्तानगंज। घने कोहरे की वजह से रविवार की सुबह करीब 8:15 बजे गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर पिकौरा सानी गांव के पास ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के नौरो गांव से बाराबंकी देवा शरीफ जा रहे कार सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और बालिका भी शामिल है। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक दूसरी लेन में एक अन्य गाड़ी को टक्कर मारकर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के नौरो गांव निवासी हाफिज उस्मान गनी कार से यात्रियों को लेकर बाराबंकी जिले के देवा शरीफ जा रहे थे। पिकौरा सानी गांव के पास घने कोहरे की वजह से ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इसके ट्रक दूसरी लेन पर जाकर एक अन्य गाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। हादसे में कार सवारा हाफिज उस्मान (35), राजकुमार (48) निवासी भटहट बाजार थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर, फैजुद्दीन (65) निवासी नौरो थाना बखिरा जनपदसंतकबीर नगर, शकील अहमद (35) , उम्मे कुलसुम (12) पुत्री उस्मान गनी, मोहम्मद इदरीश (35), सलमा खातून (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बार मौके पर एसओ आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को आनन-फानन सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed