फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three vehicles collided, 12 passengers injured

तीन वाहन आपस में टकराए, 12 यात्री घायल

Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided, 12 passengers injured
तीन वाहन आपस में टकराए, 12 यात्री घायल
विज्ञापन

फोरलेन पर पुरानी बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर हुआ हादसा
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास ब्रेकर पर बुधवार रात ट्रक में ट्रेवलर टकरा गई। पीछे आ रहे टैंकर ने भी ट्रेवलर में टक्कर मार दिया। इससे ट्रेवलर में सवार 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घायलों में पांच यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर से यात्रियों को लेकर एक टूरिस्ट ट्रेवलर बुधवार रात अयोध्या की तरफ जा रही थी। रात करीब डेढ़ बजे ट्रेवलर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पहुंची थी, तभी ब्रेकर पर ट्रेवलर के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिया। ट्रेवलर पीछे से ट्रक से टकरा गई। ट्रैवलर के पीछे चल रहे ट्रैंकर ने भी ठोकर मार दिया। ट्रैवेलर छतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सौम्या (22) पत्नी राम चरन निवासी गुलटक कला थाना कसमपुरम जिला अनन्तपुरम आंध्र प्रदेश, बी नरायन स्वामी (64) निवासी गुलटक कला, िजला अनन्तपुरम आंध्रप्रदेश, रूपेश पाल (22) पुत्र रुद्रनाथ निवासी सेवहीपुर संतकबीर नगर, आर वेंकट चललप्पा (52), मुक्ततम्मा (22) निवासी रामनगर थाना धर्मावारामा जिला अनन्तपुरम आंध्र प्रदेश व सात यात्री नाम पता अज्ञात घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायल काफी देर तक बिना इलाज के फर्श पर लेटे रहे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कई घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed