{"_id":"63387e2cd0a63c29745f0fce","slug":"three-vehicles-collide-on-the-highway-13-passengers-injured-basti-news-gkp452506192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, 13 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, 13 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, 13 यात्री घायल
महराजगंज/हर्रैया (बस्ती)। फोरलेन पर छावनी थाने के रेड़वल के निकट परिवहन निगम की बस व कार समेत तीन वाहनों की टक्कर हो गई, जिनमें सवार लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। मौके पर एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र, सीओ शेषमणि उपाध्याय पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ से यात्रियों को लेकर परिवहन निगम की बस शनिवार की रात गोरखपुर जा रही थी। रेड़वल के निकट अचानक बस अनियंत्रित होकर माल वाहक छोटे ट्रक में पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। बस की टक्कर से माल वाहक ट्रक आगे चल रही कार से जा भिड़ा। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री चिल्लाने लगे। हाईवे से गुजरने वाले यात्री रुककर यात्रियों को बस से बाहर निकालने लगे। कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर यात्रियों को सुरक्षित करते हुए घायलों को दो एंबुलेंस से सीएचसी हर्रेया पहुंचाया। घायलों में प्रांजल दुबे ग्राम बारपार थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, विश्वजीत ग्राम मनियारपुर थाना मदनपुर जनपद देवरिया, संतोष श्रीवास्तव नानक नगर थाना कोतवाली, अनीश कुमार गुप्ता ग्राम सूर्य विहार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, अंशिका गुप्ता पुत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता ग्राम सूर्य विहार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, अनमोल श्रीवास्तव ग्राम फतेहपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, किसतूश सिंह ग्राम माया बाजार थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर, गुप्ता पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम ग्राम बभनान थाना गौर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह राजकुमार बभनान थाना गौर, नन्हेलाल निवासी बेनीपुर थाना पैकोलिया, शांति पत्नी कृष्ण गुप्ता बभनान थाना गौर, आयुष कुमार गुप्ता ग्राम शेरवहां थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, गीता श्रीवास्तव पत्नी राधेश्याम श्रीवास्तव ग्राम कुसमी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया भी घायल हैं। बस में बैठे सुरक्षित सवारियों को दूसरी गाड़ियों को रुकवा कर उनके गंतव्य को भेजा