फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three special trains reached with workers

श्रमिकों को लेकर पहुंचीं तीन स्पेशल ट्रेनें

Tue, 12 May 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Three special trains reached with workers
बस्जर रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्‍थ्य विभाग के कर्मी। - फोटो : BASTI
श्रमिकों को लेकर पहुंचीं तीन ट्रेनें
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सरकार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चल ही है। मंगलवार को तीन ट्रेनें अलग-अलग समय पर करीब 2776 श्रमिकों को लेकर बस्ती स्टेशन पर पहुंचीं।
पहली ट्रेन झांसी से 373 श्रमिकों को लेकर दिन में 11 बजे बस्ती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। श्रमिकों को सुरक्षित ट्रेन से उतारने के लिए आरपीएफ व जीआरपी ने कमान संभाल ली। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थापित जनपदवार काउंटर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी का नाम पता व मोबाइल फोन नंबर नोट किया। इसके बाद एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर में रोडवेज की बसों को लगाया गया था। इन बसों से सभी को उनके गतंव्य के लिए भेजा गया। डीएम आशुतोष निरंजन मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते रहे, उनके साथ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा मौजूद रहे। दूसरी ट्रेन मुंबई से करीब 12 सौ श्रमिकों को लेकर पहुंची, पूर्व की तरह से ही सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। तीसरी ट्रेन भी मुंबई से आई इसमें भी लगभग 12 सौ श्रमिक सवार थे।
विज्ञापन

---
आरपीएफ ने शव को लखनऊ में उतारा
मुंबई से चली तीसरी श्रमिक स्पेशल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब इस ट्रेन में सवार अयोध्या के एक यात्री की मौत यात्रा के दौरान हो गई। इस बात की सूचना जब आला अधिकारियों को मिली तो ट्रेन को लखनऊ में कुछ देर के लिए रोक लिया गया। शव को उतारने के बाद ट्रेन को बस्ती के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed