फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three roads will be rejuvenated, their condition will improve... there will be convenience in commuting.

Basti News: तीन सड़कों का होगा कायाकल्प सुधरेगी दशा...आवागमन में होगी सहूलियत

Tue, 31 Mar 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three roads will be rejuvenated, their condition will improve... there will be convenience in commuting.
- धर्मार्थ योजना में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य की मिल चुकी है मंजूरी
विज्ञापन

6.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे, टेंडर प्रक्रिया शुरू, एक साल सड़क तैयार करने की मियाद
- भैंसानाथ-बेदुआबारी शिवमंदिर सड़क भी होगी चौड़ी

- पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक, प्रांतीय खंड के अधीन संचालित है सड़क

बस्ती। जिले की तीन सड़कों का कायाकल्प होगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से मुहर लग गई है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू है। सड़कों के निर्माण पर 6.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा।
धर्मार्थ योजना के तहत मंदिरों, स्मारकों व धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। इसमें बस्ती-पीलीभीगत मार्ग के एनएच-26 से प्राचीन भैंसानाथ-बेदुआबारी शिवमंदिर मार्ग शामिल है। इस मार्ग पर तीन करोड़ छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ी होने पर श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से बजट जारी कर दिया गया था। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए फर्म को 12 माह में सड़क बनाकर हैंडओवर के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

भैसानाथ-बदुआभारी शिवमंदिर तक सवा दो किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। बताया गया कि इससे धार्मिक पर्यटक स्थलों के विकास द्वार भी खुलेंगे। कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक को दी गई है। इसके अलावा, हर्रैया क्षेत्र के निर्माण खंड-वन के अधीन बोधपुर सुकरौली से चौधरीडीह मार्ग के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है। 1.400 किलोमीटर सड़क पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, प्रांतीय खंड से बेमहरी मार्ग शांति निकेतन कन्या पाठशाला से मिर्जापुर होते हुए पंडूलघाट बंधे तक तीन किलोमीटर सड़क बनेगी। इस पर दो करोड़ एक लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से हजारों राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा। आवागमन में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्मित मिर्जापुर-सुअरहा पिच पर उखड़ रहीं गिट्टियां
पीडब्ल्यूडी की ओर से कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के मिर्जापुर-सुअरहा पिच रोड का निर्माण करवाया गया था। बताया गया कि निर्माण के बाद से ही सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल किया है। रवि पांडेय का कहना है कि निर्माण के समय गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। गिट्टी तक नहीं दबाई गई है। जांच कर कार्रवाई की मांग की है।



तीन सड़कों के कायाकल्प के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू है। 12 माह के भीतर निर्माण कराकर हैंडओवर करना है। - कर्मवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed