{"_id":"6b09e5af8210f386760428a5","slug":"three-proposals-were-presented-at-the-workshop-basti-news-c-207-1-bst1005-172857-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार्यशाला में तीन प्रस्ताव रखे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार्यशाला में तीन प्रस्ताव रखे गए
विज्ञापन
बस्ती। आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने के लिए जिले की ओर से प्रदेश स्तर पर तीन अभिनव प्रस्ताव रखे गए। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिला आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने जिले की तैयारियों और भविष्य की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया।
उनके सुझावों को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा। कार्यशाला में प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों की संस्थागत और कार्यक्षमता को मजबूत करना था। बस्ती की ओर से प्रस्तुतिकरण में बाढ़, लू समेत अन्य संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों, पूर्व चेतावनी प्रणाली, सामुदायिक सहभागिता, प्रशिक्षण, मॉक एक्सरसाइज और जनजागरूकता के प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए तीन नए प्रस्ताव रखे गए।
कार्यशाला में बस्ती को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीबीआरएन आपदा प्रबंधन की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत संभावित औद्योगिक और रासायनिक दुर्घटनाओं से निपटने की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा जिले के अस्पतालों की आपदा सुरक्षा और तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं सुरक्षित और निर्बाध रूप से जारी रह सकें। ं