{"_id":"5da852218ebc3e93b65d6507","slug":"three-policemen-including-kotwal-removed-basti-news-gkp3257915108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल सहित तीन थानेदार हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल सहित तीन थानेदार हटाए गए
विज्ञापन
कोतवाल सहित तीन थानेदार हटाए गए
बस्ती। छावनी थाने के अमोढ़ा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आगजनी और शहर में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कबीर तिवारी हत्याकांड को लेकर तत्कालीन डीएम, एसपी और दो थानेदारों को हटाने के बाद बृहस्पतिवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई। वर्तमान और पूर्व कोतवाल के अलावा परशुरामपुर के थानेदार को हटा दिया गया है।
हाल में ही परशुरामपुर से हटाकर शमशेर बहादुर सिंह को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया था। कोतवाल रहे एमपी चतुर्वेदी को रुधौली का थानाध्यक्ष बनाते हुए परशुरामपुर थाने का सदानंद सिंह को चार्ज दिया गया था। इन सभी को हटा दिया गया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर आईजी स्थापना ने तबादला आदेश जारी किया। एसपी ने बताया कि जल्द सभी रिक्त स्थानों पर नई तैनाती की जाएगी। नौ अक्तूबर की घटना के बाद हुए उपद्रव को लेकर तत्कालीन डीएम और एसपी हटा दिए गए थे। कोतवाल को हटाने को लेकर काफी हो-हल्ला हुआ था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कोतवाल पर देर-सबेर गाज गिरेगी।