{"_id":"6744e4829970e196660e6c04","slug":"three-people-injured-in-separate-accidents-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127896-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अलग-अलग हादसे में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अलग-अलग हादसे में तीन लोग घायल
Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। सोमवार की देर शाम हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना हरैया थाना क्षेत्र के बंजरिया चौराहे के निकट हुई। कोदई गांव के ऋषि पांडे पुत्र कौशल किशोर गांव से बंजरिया चौराहे पर जा रहे थे। सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी दुर्घटना की शिकार इसी गांव की निधि तिवारी पुत्री रामकुमार तिवारी हुई। वह गोरखपुर रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार की शाम छह बजे महराजगंज कस्बे में बस से उतरकर हाईवे पार कर उत्तरी सर्विस लेन पर जा रही थी। इतने में बस्ती की ओर जा रहे बाइक सवार दीपक ने उन्हें टक्कर मार दी। दीपक अभी संभल पाते कि एक अन्य वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मारकर भाग निकला। चोटिल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया।
एक अन्य मार्ग दुर्घटना में सोमवार की देर शाम हाईवे पार करके महराजगंज पुलिस चौकी की ओर आ रही कांति देवी 20 वर्ष पुत्री तेज बहादुर निवासी तेलियाडीह को अज्ञात वाहन में ठोकर मार दी और भाग निकला। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एक अन्य मार्ग दुर्घटना में सोमवार की देर शाम हाईवे पार करके महराजगंज पुलिस चौकी की ओर आ रही कांति देवी 20 वर्ष पुत्री तेज बहादुर निवासी तेलियाडीह को अज्ञात वाहन में ठोकर मार दी और भाग निकला। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन