फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three nominated including female Gram Panchayat member

Basti News: जाति प्रमाणपत्र में हेराफेरी, महिला ग्राम पंचायत सदस्य सहित तीन नामजद

Sun, 28 Jan 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Three nominated including female Gram Panchayat member
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाईबारी का मामला
विज्ञापन

दो वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चाईबारी ग्राम पंचायत की एक महिला फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। 14 अप्रैल 2021 को हुए इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला सहित तीन पर धोखाधड़ी व षड्यंत्र का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए तहरीर में चाईबारी गांव निवासी शिवाजी सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम चाईबारी की दीक्षा देवी पत्नी अतुल कुमार ने जाति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन दाखिल किया था। उन्हें प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। आरोप है कि सहज जनसेवा केंद्र के संचालक श्याम सुंदर साहनी ने षड्यंत्र करके दीक्षा देवी पत्नी अतुल कुमार के नाम का जालसाजी व कूटरचना करके जाति प्रमाणपत्र के आवेदन व प्रमाणपत्र संख्या, तारीख व नाम बदल कर उसी प्रमाणपत्र को मूल रूप से मीना देवी पत्नी सुखदेव के नाम जारी कर दिया।
विज्ञापन

इसकी बदौलत मीना देवी ग्राम पंचायत के चुनाव में सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल कर निर्विरोध चयनित हो गईं। इस मामले में गांव के ही शिवाजी सिंह ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय ने वाल्टरगंज पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना होगी। इसके बाद जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाईबार की ग्राम पंचायत सदस्य मीना देवी ने कहा कि उनका प्रमाणपत्र सही है। उन्होंने जो आवेदन दिया था, उसी आधार पर प्रमाणपत्र जारी किया गया था। आरोप बेबुनियाद है। जांच में सत्यता सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed