फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three friends killed in car-bike collision; one person in critical condition.

Basti News: कार और बाइक की भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

Sun, 30 Aug 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three friends killed in car-bike collision; one person in critical condition.
कलवारी क्षेत्र के ग्राम डकहा के पास हुई घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।-संवाद
कलवारी/नगर बाजार (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर डकही पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के घोइसापुर निवासी सहाबुद्दीन (25), मोहम्मद शरीफ सेख (26) और नूर आलम (24) एक बाइक से कलवारी से टांडा की तरफ बाढ़ देखने जा रहे थे। जबकि आजमगढ़ के थाना पवई क्षेत्र के बाग बहार निवासी शिक्षक अविनाश वर्मा (28) कार से सिद्धार्थनगर जा रहे थे। दोपहर करीब 02:20 बजे चनगहिया गांव के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। हदसे में बाइक सवार छिटककर झाड़ियों में गिर गए और कार टकराकर सड़क पर खड़ी हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। बाइक सवार किसी युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर आए चौकी प्रभारी माझा खुर्द राजकुमार गुप्ता ने टीम के साथ रेस्क्यू करके सभी को सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने शहाबुद्दीन और नूर आलम को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद शरीफ सेख और कार चालक अविनाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते-पहुंचते शरीफ ने भी दम तोड़ दिया। वहीं देर शाम पहुंचे अविनाश के पिता उन्हें रेफर कराकर हायर सेंटर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले कार चालक का अभी इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed