फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three female hitchhikers arrested

Basti News: शिक्षिका की चेन खींचकर भाग रहीं तीन महिला टप्पेबाज गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three female hitchhikers arrested
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाली ती महिला अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास दोपहर 12 बजे हुई घटना
विज्ञापन

संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली तीनों टप्पेबाज
ऑटो में अचानक उल्टी करने का नाटक करके खींची थी चेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में ऑटो में चलने वाली महिला टप्पेबाजों का गिरोह शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरोह की तीन महिलाएं एक निजी विद्यालय की शिक्षक के गले से चेन खींचकर भाग रही थीं। कोतवाली पुलिस ने 20 मिनट के भीतर उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में चोरी की गई चेन बरामद कर लिया।

शहर के मनहनडीह निवासी मृदुला सिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार को गांधीनगर से प्रशिक्षण करके ऑटो से दोपहर करीब 12 बजे लौट रही थीं। रास्ते में ऑटो में तीन टप्पेबाज महिलाएं बैठ गईं। कुछ दूर जाने पर उनमें से एक उल्टी करने का नाटक करने लगी। ऑटो में बैठी सवारियों का ध्यान उनकी तरफ गया,इसी दौरान शिक्षिका के गले से उनमें से एक महिला ने चेन खींच लिया। ऑटो से उतरते ही उन्हें गले से चेन गायब होने का एहसास हुआ। फौरन इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि तत्काल टीम भेजकर हुलिया के आधार पर छानबीन कराई गई तो तीनों को घेरकर गांवगोड़िया मोहल्ले की तरफ जाने वाले रोड पर पकड़ लिया गया। तलाशी में उनमें एक के पास से चेन बरामद कर ली गई। पकड़ी गई टप्पेबाजों में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भेलूपुर निवासी संगीता पत्नी अजय प्रसाद, नीतू पत्नी दिनेश और पिंका पत्नी राजू प्रसाद शामिल हैं। टीम में चौकी प्रभारी रोडवेज एसआई रामानंद सिंह के साथ कांस्टेबल सौरभ गौतम, धीरज यादव, महिला कांस्टेबल अमरावती, फूलमती व मेनका चौहान शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed