फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three doctors of OPEC hospital in Basti were accused of sexual assault

Basti: ओपेक चिकित्सालय के तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा, लखनऊ की युवती ने दी थी शिकायत

Wed, 28 Sep 2022 06:12 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 28 Sep 2022 06:12 PM IST
सार

युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी सोशल नेटवर्किंग एप पर डॉ. सिद्धार्थ से मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो गया। युवती ने बताया कि डॉक्टर ने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए।

विज्ञापन
Three doctors of OPEC hospital in Basti were accused of sexual assault
तीन डॉक्टरों पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ दक्षिणी की रहने वाली युवती ने ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ओपेक चिकित्सालय कैली के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी सोशल नेटवर्किंग एप पर डॉ. सिद्धार्थ से मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो गया। युवती ने बताया कि डॉक्टर ने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि डॉ. सिद्धार्थ 10 अगस्त 2022 को उसे कैली हॉस्पिटल के छात्रावास लेकर आए। यहां उसके साथ संबंध बनाया। विरोध करने पर अपने दो दोस्तों डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम को बुलाया। इन दोनों ने भी उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed