फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three died in road accident

फोरलेन पर हादसे में तीन सीआरपीएफ जवानों की मौत

Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident
पुलिस लाइन में दुर्घटना में तीन शहीद जवान को दी गयी श्रद्घांजलि। - फोटो : BASTI
फोरलेन पर हादसे में तीन सीआरपीएफ जवानों की मौत
विज्ञापन

- जवानों के वाहन में सामने से ट्रक ने मारी टक्कर
- वाहन चालक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
- मृतकों में दो देवरिया और एक जवान गोरखपुर का है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके लौट रहे सीआरपीएफ जवानों के वाहन में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला के पास की है।
जवानों की पहचान देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील के विशुनपुरा निवासी 43 वर्षीय धर्मेंद्रराम, थानाक्षेत्र लार के श्यामन गृह (गोरघाट) के 44 वर्षीय जय प्रकाश यादव और गोरखपुर के थाना बेलघाट के ढोढीपार निवासी 41 वर्षीय हीरालाल के रूप में हुई। घायल ड्राइवर विकास तिवारी को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ के जवान मतदान ड्यूटी में बस्ती आए थे। कप्तानगंज विधानसभा में इनकी ड्यूटी लगी थी। मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात जौनपुर के लिए रवाना हुए। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखचे उड़ गए और उसमें सवार तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी के परिवार वाले यहां पहुंचे हैं। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
दिवंगत जवानों को दी गई सलामी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों जवानों का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्थल पर लाया गया। जहां सलामी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक व पुलिस अधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सुपुर्द कर पैतृक स्थल रवाना किया गया। श्रद्धांजली के दौरान, सीआरपीएफ कमांडेंट, अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed