फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three candidates contest for the post of president and six for the post of general secretary, campaigning begins

Basti News: अध्यक्ष तीन और महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान, प्रचार शुरू

Thu, 19 Feb 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three candidates contest for the post of president and six for the post of general secretary, campaigning begins
बस्ती। जनपद सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव अब जोर पकड़ लिया है। इस बार अध्यक्ष पद तीन और महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव अपने पाले में करने के लिए सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। लोग सफल होने के लिए अधिवक्ताओं से सघन संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

कचहरी से लेकर घर-घर संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। कचहरी में चुनावी माहौल पर रंग चढ़ गया है। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रमाशंकर पांडेय, बैजनाथ गुप्ता, उपेंद्र नाथ दुबे मैदान में है। जबकि महामंत्री पद के लिए अजय कुमार पांडेय, अरविंद कुमार दुबे, गोपेंद्र गुप्ता, अविनाश कुमार, राजेश सिंह और आज्ञाराम यादव ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए भूपेश शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, आत्मा प्रसाद चौहान और उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार चौधरी, विमलेंदुमनी मणि त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ, सिद्धार्थ शुक्ला, संयुक्त मंत्री पद पर चंद्र भूषण यादव, मोहम्मद आजम, धर्मेंद्र कुमार, विकास शर्मा, रत्नेश कुमार पांडेय, विशाल मणि त्रिपाठी, पवन सुत ओझा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण नारायण पांडेय, शिवकांत तिवारी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु राजकुमार सोनकर, राजेंद्र प्रसाद, पवन सुत ओझा मैदान में है। अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव की गुंजाइश खत्म हाे गई है। अब प्रत्याशी सघन संपर्क कर माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुट गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में मुख्य चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी रामरतन पांडेय, केशवराम यादव जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed