फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three arrested in connection with the vandalism at Muksheshwar Nath Temple.

Basti News: मुक्षेश्वर नाथ मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in connection with the vandalism at Muksheshwar Nath Temple.
लालगंज। कुआनो मनोरमा संगम तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुक्षेश्वर नाथ में रविवार की शाम तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 50 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में तीन आरोपियों को सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

करीब 6:30 अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना की गई थी। जिसकी लिखित तहरीर खखरा अमाना बाद गांव निवासी शिवकुमार गोस्वामी ने लालगंज पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खखरा अमाना बाद गांव निवासी शिवकुमार गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार की शाम बाबा मुक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर पर शिवलिंग और परिसर में स्थित अन्य छोटी मूर्तियों और पंखों को लाठी-डंडों से तोड़ा गया है। मामले में पुलिस ने गांव के असलम, इशराक, अलफाज, नवसाद समेत 50 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लालगंज थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले में असलम, इशराक खान व नवसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, अलफाज समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed