{"_id":"610c0ff28ebc3ec20746bac0","slug":"three-arrested-for-demanding-50-thousand-extortion-basti-news-gkp404528990","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कराया था मुंडेरवा थाने में मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें राजन विश्वकर्मा निवासी नरायनपुर थाना वाल्टरगंज, सत्येन्द्र यादव उर्फ विट्टू यादव व बलराम विश्वकर्मा निवासी डारीडीहा थाना कोतवाली शामिल हैं। इनके कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुंवर ने बताया कि चोरी की बाइक गौर थाना क्षेत्र से चुराई गई थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज है।
पुलिस के अनुसार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र निवासी कुरियार थाना मुंडेरवा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो अगस्त की रात करीब नौ बजे तीन लोगों ने बाइक से उनका पीछा किया। उन्हें अपशब्द कहते हुए पचास हजार रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की रात तीनों आरोपितों को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।