फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three arrested for cyber fraud by buying old mobile phones

Basti News: पुराने मोबाइल खरीदकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cyber fraud by buying old mobile phones
बस्ती। जनपद पुलिस को साइबर अपराध के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। गांव-गांव घूमकर पुराने एंड्रायड एवं कीपैड बेस मोबाइल खरीदकर साइबर अपराध करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी दो बंगाल और एक बरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 156 अदद एंड्रायड मोबाइल व 180 अदद की पैड मोबाइल, 285 अदद फोन मदरबोर्ड, एक अदद डीसी मशीन, एक अदद पावर बूट केबल व 21,200 रुपये नकद बरामद हुआ है। एएसपी श्यामकांत ने शनिवार को इस गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह मुख्य तौर पर कैरियर का काम करता था। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों से पुराने एंड्रायड फोन खरीदकर एकत्र करते थे। जिसे बंगाल में जाकर साइबर अपराधियों के हाथों बेच देते थे।
विज्ञापन

चूंकि सरकार ने साइबर अपराधियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे मोबाइल की आईएमईआई को ब्लॉक कर दिया जा रहा है। इसलिए उन्हें हर बार मोबाइल बदलना पड़ता है। नई मोबाइल खरीदना संभव नहीं होती है इसी वजह से पुरानी मोबाइल खरीदने वाले गिरोह को सक्रिय किया गया है। कोलकाता में दुकानदारों के माध्यम से यहां से खरीदकर ले जाने वाले मोबाइल को साइबर अपराधियों के पास पहुंचा दिया जाता है। साइबर अपराधी मोबाइल के मदर बोर्ड में इनबिल्ट आईएमईआई का उपयोग कर अपराध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इनके पास बरामद कई मोबाइल की रसीद या अन्य विवरण नहीं मिला है। इसमें कुछ चोरी की मोबाइल भी शामिल हैं। गिरोह का सरगना श्यामपाल (26) बरेली जनपद के फरीदपुर थाना के खल्लपुर गांव का रहने वाला हैं। अन्य दो सदस्य मिराजुल रहमान शेख (28), अतीकुर रहमान (27) निवासी स्वरूप नगर मुर्शिदाबाद थाना बेलडंगा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed