फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three arrest of byke rober

बाइक लुटेरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
three arrest of byke rober
बाइक लुटेरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- कलवारी व एंटी थेफ्ट व्हीकल टीम ने शनिवार भोर में टांडा पुल से किया गिरफ्तार
- आंबेडकरनगर टांडा के चिंतौरा व छोटी पैकोलिया के रहने वाले हैं तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी, बस्ती। पुलिस ने बाइक लुटेरों के अंतरजनदपीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कलवारी थाने पर धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह ने इसी माह की 18 सितंबर को कलवारी टांडा पुल के पास से व 21 सितंबर को आंबेडकरनगर ,अलीगंज थाना क्षेत्र से दो बाइक लूटी थी। कार्रवाई के दौरान दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

एएसपी ने बताया कि शनिवार भोर में टांडा पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपी राजकुमार वर्मा निवासी चिंतौरा थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर, चंदन व सोनू निवासी छोटी पैकोलिया थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, कारतूस, टांडा के पास से लूटी गई बाइक व जींस पेंट बरामद किया गया है। लूट की दूसरी बाइक संग फरार हुए आरोपी लड्डू उर्फ शैलेष यादव व विपिन यादव निवासी चिंतौरा थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर की धरपकड़ के लिए टीम लगाया गया है। बताया कि टांडा पुल से कलवारी रामजानकी मार्ग के रास्ते गोंडा भागने की सटीक जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद शाही व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने टांडा पुल के पास घेराबंदी की। भोर करीब साढ़े चार बजे दो बाइक आती देख, पुलिस ने टार्च दिखाकर पहले रोकने का प्रयास किया। पुलिस देखकर फायरिंग कर सभी बदमाश बाइक से मुड़कर टांडा के तरफ भागने लगे। पीछा करने पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश शमशान घाट मार्ग पर मुड़कर भागे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अंधेरे का फायदा उठाकर टांडा पुल की तरफ भागने में कामयाब रहे। शमसान घाट के रास्ते पर भागे तीनों बदमाशों को घेरकर टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed