{"_id":"65244579d314d79ce4039038","slug":"three-accused-of-stealing-motor-pump-and-tap-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5539-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोटर पंप व नल चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोटर पंप व नल चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। कलवारी पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक इलेक्ट्रिक मोटर पंप मय साॅकेट, लोहे की पाइप, दो हैंडपंप व चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे कलवारी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दुबौली चौराहे पर कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम अशोक चौधरी निवासी हरिपालपुर थाना दुबौलिया, रमेश चौधरी निवासी डेल्हवा और शिवशांत निवासी उमरी दाखिल पाऊ थाना कलवारी बताया है। पूछताछ में बताया कि हम लोगों ने यह नल शनिवार को दुबौली दुबे गांव से चुराया था। रात में खेतों से मोटर पंप व नल की चोरी करते हैं। सभी अलग-अलग उसको जाकर अपनी मजबूरी बता कर दुकानदार को बेच देते हैं।