{"_id":"65551022d2e44f45910bfb2b","slug":"this-time-mp-khel-mahakumbh-will-pass-through-the-streets-of-the-village-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7045-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गांव की गलियाें से गुजरेगा इस बार सांसद खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गांव की गलियाें से गुजरेगा इस बार सांसद खेल महाकुंभ
Thu, 16 Nov 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ को लेकर मशक्कत शुरू हो गई है। 18 नवंबर से जिला मुख्यालय व ब्लाक स्तर पर खिलाडियों का पंजीकरण होगा। यह पंजीकरण जिला मुख्यालय के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में होगा। ब्लाक स्तर पर भी पंजीकरण 25 नवंबर तक होना है। इसके बाद 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं ब्लाक स्तर पर ही आयोजित की जाएंगी।
ग्रामीण स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को जिला मुख्यालय पर 15 दिसंबर से होने वाली प्रतियाेगिता में मौका मिलेगा। प्रतियोगिता चार वर्गाें में बांट कर कराई जाएगी। यह जानकारी सांसद हरीश द्विवेदी के प्रतिनिधि नितेश शर्मा ने दी है।