फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thirty thousand children will sing Vande Mataram together in the stadium.

Basti News: स्टेडियम में एक साथ तीस हजार बच्चे करेंगे वंदे मातरम का सामूहिक गान

Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thirty thousand children will sing Vande Mataram together in the stadium.
बस्ती। राष्ट्रगीत वंदेमातरम की 150 वीं जयंती पर आठ दिसंबर को अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम देश प्रेमियों से गुलजार रहेगा। यहां 30 हजार स्कूली बच्चे एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गान करेंगे। इसमें सरकारी एवं निजी सभी विद्यालयों के बच्चे हिस्सा लेंगे। इसके लिए वंदे मातरम सार्ध शताब्दी महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

आयोजन के सिलसिले में मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की सामूहिक बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रगीत की 150 वीं जयंती पर सभी विद्यालयों के बच्चों को सुबह दस बजे तक स्टेडियम परिसर में पहुंचाया जाएगा। दिन में 12 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समवेत स्वर में सभी लोग वंदे मातरम का सामूहिक गान करेंगे। बैठक में प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे ने कहा कि बस्ती में पहली बार ऐसा आयोजन होने जा रहा है। एक साथ 30 हजार बच्चे और अतिथि वंदे मातरम का सामूहिक गान करेंगे। राष्ट्रभक्ति पर आधारित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, जगदीश मिश्र, जेके शाही, अखिलेश दुबे, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed