फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves stole cash and jewellery worth Rs 10 lakh from two houses.

Basti News: दो घरों से 10 लाख के जेवरात समेत नकदी उठा ले गए चोर

Sat, 16 May 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery worth Rs 10 lakh from two houses.
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गाँव में हुई चोरी से बिखरा सामान-संवाद
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। घरों में सो रहे लोगों का दरवाजा बंद करके घर में रखे कीमती जेवर और नकदी उठा ले गए। करीब 10 लाख के जेवरात और एक लाख 20 हजार नकदी गायब होने की बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के राम सागर मौर्या और जगदेव मौर्या का गांव के दक्षिण तरफ अगल बगल मकान हैं। राम सागर मौर्या के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को चोर छत के रास्ते घर में आए और कमरे में सो रहे लोगों की कुंडी बंद करके घर में रखा एक लाख पंद्रह हजार नकदी, सोने के आठ लाख कीमत के जेवर सहित सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

उसके बाद चोरों ने दूसरी वारदात गांव के ही जगदेव मौर्य के घर में की। यहां भी कमरे का ताला तोड़कर चार हजार नकदी और घर में रखा कीमती जेवर लगभग दो लाख रुपये का उठा ले गए। सुबह होने पर जब दोनों घरों के लोग उठे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। जिसे किसी तरह से खुलवाया। बाहर आए तो देखा की घर का सारा सामान बिखरा मिला। कुछ ही देर में चोरी की घटना की बात आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना के छानबीन में जुट गई है। कप्तानगंज के प्रभारी एसआसे कमलेश गौड़ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चोरों की तलाश की जा रही हैं।


--------------------

सटीक मुखबिरी पर हुई चोर
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में हुई दो घरों में हुई चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ऐसी चोरी पहली बार हुई है। फोरलेन से सटे गांव के अगल बगल दो पेट्रोल पंप पड़ते हैं। जिससे यहां पर पुलिस की सक्रियता भी दिन रात रहती हैं। उसके बाद इस तरह की चोरी की हुई घटना सबको हैरत में डाल दिया है। सूत्रों की मानें तो लोकल गिरोह के सटीक मुखबिरी के चलते चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। गांव के राम सागर मौर्या के घर पर शुक्रवार को लड़की की विदाई होनी थी रात में चोरों ने घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया। हालांकि सुबह बेटी की विदाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed