{"_id":"6355859ccbe1300d3c6060c6","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelery-in-basti-basti-news-gkp455077821","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी और आभूषण उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नकदी और आभूषण उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने नकदी और आभूषण उड़ाए
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के संजय कालोनी में दस दिन से बंद पड़े गल्ला व्यवसायी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, आभूषण और कई कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह गेट का ताला टूटा देखकर मकान मालिक को मोबाइल फोन पर सूचना दी गई। मकान मालिक की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पहुंच गए। पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।
गोरखपुर जिले के सहजनवां थानाक्षेत्र के इटार गांव निवासी गल्ला व्यवसायी मनीष पांडेय पुरानी बस्ती थाने के संजय कालोनी में मकान बनाकर रहते हैं। मनीष पांडेय ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब थी। लखनऊ के अवध हास्पिटल में 14 अक्तूबर को इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई थी। अयोध्या में दाह संस्कार के बाद घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ वह गांव चले गए थे।
ब्रह्मभोज की तैयारी में जुटे मनीष को रविवार की सुबह ताला टूटा होने की जानकारी किसी पड़ोसी ने दी। उसके बाद मनीष अपने मामा उमेश पांडेय, भाई अखिलेश पांडेय, बड़े पिता सत्यप्रकाश पांडेय, रामप्रकाश पांडेय सहित अन्य लोगों के साथ संजय कालोनी पहुंचे। यहां अंदर जाकर देखा तो घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे और आलमारी खुली थी। मनीष पांडेय के अनुसार, घर व आलमारी में रखे 55 हजार रुपये नकद, 13 सोने की अंगूठियां, सोने की दो चेन, लॉकेट, हार, सोने की बड़ी बाली व अन्य सामान चोर ले गए। इसके अलावा चांदी के 50 छोटे तथा 45 बड़े सिक्के, छह जोड़ी चांदी की पायल भी गायब है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।