{"_id":"66a7dba734ea932b870112f1","slug":"thieves-searched-the-warehouse-of-a-grain-merchant-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121264-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गल्ला व्यापारी के गोदाम को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गल्ला व्यापारी के गोदाम को चोरों ने खंगाला
Mon, 29 Jul 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
रुधौली। पटवरिया गांव के पास गल्ला व्यापारी के गोदाम को अज्ञात चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाया। गोदाम से करीब 60 बोरी अनाज के साथ मकान में लगे वाटर सप्लाई मोटर और पंखे को चुरा ले गए।
पीड़ित अजय ने रुदौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव-गांव जाकर फुटकर गेहूं, चावल व अन्य राशन सामग्री खरीदते थे। पटवरिया गांव के पास घर के सामने स्थित मो. ओसाऊ के किराये के मकान में इकट्ठा कर बेचते थे। रविवार की रात 3 बजे जब वह बाथरूम करने घर से बाहर निकले तो देखा गोदाम का दरवाजा खुला था। दरवाजे की कुंड़ी थोड़ी दूर पर अलग मिली। अंदर जाकर देखा तो वहां पर रखे लगभग 100 बोरा राशन में से 35 बोरा गेहूंं, 15 बोरा मोटा चावल, 10 बोरी पतला चावल सहित कुल साठ बोरी अनाज गायब था।
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना 112 को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच कर रुधौली थाना पर शिकायत देने की बात कही है। संवाद