{"_id":"661ee86c3e458f7fa50cf6ae","slug":"thieves-searched-the-empty-house-stole-lakhs-basti-news-c-207-1-sgkp1002-115101-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खाली घर को चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खाली घर को चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी
Wed, 17 Apr 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर में रिधौरा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान
रिधौरा गांव में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
परिवार के लोग ताला बंद कर बगल वाले घर में चले गए थे सोने
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। रिधौरा गांव के बरई पुरवे मेंं दरवाजे के रास्ते घर घुसकर चोरों ने कमरों व आलमारी का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चुरा ले गए। परिवार के लोग ताला लगाकर मंदिर के बगल वाले घर पर सोने गए थे।
जानकारी के अनुसार, तारा देवी पत्नी राम नरेश ने बताया कि सोमवार रात परिवार के लोग रोज की तरह खाना खाकर मंदिर के पास वाले घर में सोने चले गए। देर रात गांव के कमलेश ने सूचना दी कि घर में कोई घुसा था जो हल्ला-गुहार होने पर भाग गया। सूचना पर महिला जब घर पहुंची तो देखा घर के अंदर सामान बिखरे पड़े हैं। घर में रखे बैग को खंगाला उसमें रखे जेवर नहीं मिले।
बताया कि घर के गेट सहित अंदर लगे चार ताले व आलमारी का ताला टूटा मिला व नकदी और जेवर नहीं थे।घटना की जानकारी होने पर पहुंची चौकी घघौवा पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।