फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves searched five houses of Rasulpur

Basti News: रसूलपुर के पांच घरों को चोरों ने खंगाला, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched five houses of Rasulpur
छत के रास्ते घरों में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी उड़ाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। वहां पांच लोगों में घुसकर करीब 30 रुपये के जेवरात और लगभग 13 लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुरानी बस्ती पुलिस के साथ डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।
रसूलपुर के बड़का पुरवा के राम स्वरूप चौधरी अपनी पत्नी सीमा व 11 दिन की बेटी के साथ एक कमरे में सोए थे। उनका कहना है कि उनकी मां बिंदू चौधरी बाहर बरामदे में सो रही थीं। पीछे रास्ते छत पर पहुंचे चोर सीढ़ी के पास लगे लोहे के चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। पांच कमरों में रखी दो अलमारी, चार बक्से, चार सूटकेश में रखे करीब 18 से 20 लाख रुपये के जेवरात व 55 हजार रुपये नगद चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

उसी गांव के शिवम चौधरी के घर में भी छत के रास्ते पहली मंजिल पर बने कमरे में घुसे चोर अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये नगदी और 10 लाख से अधिक के जेवरात उठा ले गए। उस कमरे में बहू व पत्नी तारा देवी के गहने रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के चौधरी का पुरवा निवासी फूलचन्द चौधरी के घर में बरामदे के पास रखे तख्त को उठाकर चोर घर के पीछे ले गए और इसकी मदद से ऊपरी हिस्से में लगी खिड़की का लोहे का ग्रिल निकाल कर अंदर घुस गए। फूलचंद के अनुसार कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 2.35 लाख रुपये नगद व अन्य सामान चोर उठा ले गए। उनकी पत्नी शान्ति देवी और दोनों बेटे सत्यम पटेल व नवीन पटेल अलग-अलग कमरे में सोए थे। इनमें से किसी को चोरों की भनक तक नहीं लगी।

उसी गांव के राम प्रकाश चौधरी के घर में भी छत के रास्ते घुसे चोर एक बक्सा और एक सूटकेश उठा ले गए। सोमवार की सुबह छत पर खुला हुआ खाली सूटकेश मिला। कुछ दूर धान के खेत में बक्सा फेंका मिला। रामप्रकाश के मुताबिक सोने का हार, लॉकेट, झुमकी, पायल, अंगूठी व एक हजार रुपसे नगद चोरी हुआ है। वहीं गांव के बसन्त चौधरी पुत्र लालता चौधरी के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर तो घुसे, लेकिन वहां से कुछ चोरी करके नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed