फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves searched a closed house in the city

Basti News: शहर के बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Wed, 18 Sep 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched a closed house in the city
कोतवाली क्षेत्र के बभनगावां मोहले की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के गांधीनगर से सटे बभनगावां मोहल्ले में बंद मकान को चोरों ने ताला तोड़कर खंगाल डाला। साफ-सफाई करने परिवार के लोग पहुंचे तो कमरों में बिखरा सामान देखकर हैरान रह गए। मकान के भूतल व पहली मंजिल के सभी कमरों को चोरों ने खंगाला। पुलिस छानबीन में जुटी है।
शहर के बभनगावां आर्य कन्या स्कूल के पास धर्मशाला रोड निवासी अमर ज्योति वर्मा ने तहरीर में बताया है कि वह परिवार के साथ यहां रहते हैं। उनका एवं उनके भाइयों का दूसरा मकान लखनऊ व बस्ती में है। इसलिए परिवारीजन समय-समय पर इस मकान पर आते-जाते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए।
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घरेलू सामान, अलमारी, बक्सा तोड़कर उसमें रखे सामान को चुरा ले गए। 16 सितंबर को जब अपने घर पर साफ-सफाई करने के लिए आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। पंखा, इर्न्वटर बैटरी, कपड़े, बर्तन समेत अन्य कीमती सामान चोर घर से उठा ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed