{"_id":"644ebf66aeedeea0100f6f14","slug":"thieves-ransacked-the-house-by-cutting-the-mask-basti-news-c-7-1-147141-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में नकब काटकर चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में नकब काटकर चोरों ने खंगाला घर
Mon, 01 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र करमड़ाडे गांव में शनिवार रात चोरों ने वृद्ध महिला के घर के पीछे की दीवार में नकब काटकर घर में रखी संदूक आदि लेकर चंपत हो गए। सुबह गांव वालों ने खोजबीन की तो खाली संदूक मनोरमा नदी के किनारे मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
करमड़ाडे गांव निवासी हरीश कुमार की वृद्ध माता मुनरता देवी गांव में अकेले घर पर रहती हैं। रविवार को सुबह ग्रामीणों की निगाह पीछे की दीवार में लगे नकब पर पड़ी। लोगों ने महिला को चारपाई से जगाया। जानकारी होने पर मुनरता देवी रोने-चिल्नाने लगीं। गांव के लोगों ने संदेह के आधार पर खोजबीन शुरू की तो नदी के किनारे खाली संदूक मिली। उसमें रखे कपड़े, जेवर व नकदी गायब थे। पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा हरीश अपनी पत्नी के साथ सूरत में नौकरी करता है। हर्रैया प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।