{"_id":"6165d4588ebc3e629755072e","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-basti-news-gkp41272671","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घर में घुसे चोर,नकदी समेत तमाम सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते घर में घुसे चोर,नकदी समेत तमाम सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी समेत सामान उठा ले गए
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के इटई खजुरी गांव में छह दिन पहले रात में घर के बगल लगे खंभे के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुसे चोर आलमारी तोड़कर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मंगलवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के इटई खजुरी गांव निवासी रवि सिंह ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह छह अक्तूबर को परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे छोटा बेटा रोने लगा, तो लोगों की नींद खुली। दरवाजा खुला देखकर संदेह होने पर घर के अंदर गए तो घर में सामान व कपड़ा बिखरा पड़ा था। आलमारी खुली थी, उसमें रखा साठ हजार रुपये समेत सोने के चार रिंग, एक चेन, एक झुमकी नहीं था। देखने से लगा कि चोर ने घर के पीछे लगे बिजली के पोल के सहारे घुसकर घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।