{"_id":"660da5e932698ff844022cc4","slug":"thieves-broke-the-lock-of-the-school-and-stole-the-fan-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114226-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूल का ताला तोड़कर पंखा चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूल का ताला तोड़कर पंखा चुरा ले गए चोर
Thu, 04 Apr 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव में स्कूल का ताला तोड़कर पंखा सहित कीमती सामान चोर चुरा ले गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार, नरायनपुर तिवारी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल (द्वितीय) के लिए सोमवार को प्रधानाध्यापक चार नया पंखा खरीदकर लाए थे। स्कूल का ताला तोड़कर चारों पंखे चोर उठा ले गए। सुबह जब बच्चे और प्रधानाध्यापक रामजी वर्मा स्कूल आए तो कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो चारों पंखे नहीं थे। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है। एक सप्ताह पहले प्राथमिक स्कूल शंभूपुर से एमडीएम का अनाज और बर्तन चोरी हो गया था। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। संवाद