फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves broke into the house and stole jewelry and cash.

Basti News: मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चुराए जेवरात व नकदी

Wed, 14 Jan 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewelry and cash.
कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कटरा चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित कटरा मोहल्ले में सोमवार की रात चोरों ने एक किराये के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत कीमती सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सत्य नारायण मिश्र निवासी ग्राम राजपुर वैरिहवा थाना कलवारी ने बताया कि वह वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के आनंदनगर कटरा मोहल्ले में विजय कुमार सिंह के मकान में किराये के कमरे में रहते हैं। 10 जनवरी की शाम सत्य नारायण परिवार सहित लखनऊ चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 जनवरी की दोपहर उसी मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने फोन पर चोरी की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से ही डायल 112 पर चोरी की सूचना दे दी। 12 जनवरी की देर रात वह बस्ती पहुंचे और 13 जनवरी कोतवाली में लिखित तहरीर ही। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed