{"_id":"577d40974f1c1be42f7f9bed","slug":"they-took-it-upon-himself-to-save-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने उठाया बांध बचाने का बीड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने उठाया बांध बचाने का बीड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र मे घाघरा नदी मे हो रहा कटान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह से घाघरा नदी ने अपना विकराल रूप धारण करना शुरू किया है उसे देखते हुए विकास खंड में बने रिंग बांध को बचाना मुश्किल होता नजर आ रहा है। रिंग बांध तक पानी गुरुवार की सांय तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका वाले गांव के लोगों का कहना है कि जिस तरह से प्रशासन ने हाथ खडे़ किए हैं उससे प्रशासन और विभाग की संवेदनशीलता का पता चलता है। ऐसे में रिंग बांध को बचाने के लिए तीन ग्राम पंचायत ऊंजी मुस्तहकम, किशुनपुर, सेमरा मुसतहकम के प्रधान ने बीड़ा उठाया है।
बांध को बचाने के लिए प्रधानों की ओर से मरम्मत कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। प्रधानों ने बताया कि रिंग बांध से 14 गांवों के सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे। उनको बचाने के लिए बिना किसी सरकारी सहायता से गांव वालों की मदद से प्रयास किया जा रहा है। बताया कि अगर गांव वाले सरकारी सहायता के भरोसे रहते तो रिंग बांध कब का टूट गया होता। ऊंजी मुसतहकम के प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने बताया कि दो किलोमीटर में प्रतिदिन बीस मजदूर तथा दो ट्रैक्टर लगाकर कार्य कराया जा रहा है। किशुनपुर प्रधान प्रतिनिधि कालेनदर यादव तथा सेमरा मुस्तहकम प्रधान सर्वदेव यादव ने भी काम तेजी से कराए जाने की बात कही।