फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be all-round development of Samay Mata Temple

Basti News: समय माता मंदिर का होगा चहुंमुखी विकास

Thu, 19 Feb 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
There will be all-round development of Samay Mata Temple
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। संवाद
लालगंज। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को कुदरहा विकास खंड के गोनार ग्राम पंचायत स्थित गढ़वा समय माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित यात्री विश्रामलय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मंदिर के समग्र विकास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में मंदिर परिसर में सड़क, बिजली, पानी, चहारदीवारी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने मंदिर के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहराया। कानपुर जिले के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने एक वर्ष पहले अपनी माता की मनौती के संदर्भ में भंडारे का आयोजन किया था।
विज्ञापन

उसी समय उन्होंने इस प्राचीन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक विश्रामलय बनाने की बात कही थी। उसी के लोकार्पण के लिए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य शांतनु ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान राज किशोर सिंह ओम नारायण सिंह, सभा राज सिंह आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। आयोजक सांसद देवेंद्र सिह भोले ने कहा कि अब अब यह विश्रामलय श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल गया है

इस दौरान सुरेंद्र पाल, अनुराग पाल राजन, महंत पाल, फूलचंद पटेल, कृष्ण कुमार गुप्ता, अरुण कुमार चौधरी बबलू, जंग बहादुर सिंह, मनोज सिंह, रानू, उपेंद्र, अजय कुमार पाल, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed