फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was no electricity for 10 hours in the area connected to Babhanan Power House

Basti News: बभनान पॉवर हाउस से जुड़े इलाके में 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for 10 hours in the area connected to Babhanan Power House
बभनान। बभनान पाॅवर हाउस से जुड़े ग्रामीण व शहरी इलाके में 10 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह 9 बजे से शाम 7:00 बजे तक सप्लाई बंद होने के चलते कृषि से लेकर व्यावसायिक गतिविधियों पर इसका असर पड़ा। पूरे दिन लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। देर शाम 7 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बभनान पावर हाउस से जुड़े टाउन फीडर, पैर्कोलिया फीडर, गौर फीडर व बेदीपुर फीडर सहित लगभग 450 गांवों के अलावा बभनान बाजार के उपभोक्ता पूरे दिन बिजली न मिल पाने से परेशान रहे। दिन में भीषण गर्मी के चलते परेशान लोगों को शाम 7 बजे बिजली आने के बाद राहत मिली। इस दौरान धान की सिंचाई करने वाले किसानों को दिनभर बिजली की आपूर्ति का इंतजार करते रहे। वही नगरीय क्षेत्र में विद्युत सप्लाई न होने के चलते विद्युत से जुड़े संयंत्र व कारोबार पूरे दिन बंद रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत सप्लाई बंद होने से घरों में पानी की समस्या पूरे दिन बनी रही। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद रहे। इनवर्टर की बैटरी बैकअप खत्म होने से लोग देर शाम विद्युत बहाल होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत कार्य होने के चलते दिन में दिन में आपूर्ति बंद थी। देर शाम बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed