फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a stir after the body of a young man was found under the culvert.

Basti News: पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप

Fri, 26 Jun 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
There was a stir after the body of a young man was found under the culvert.
सोनहा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में पुलिया के नीचे युवक के शव मिलने की जांच करती पुलिस-संवा - फोटो : 1
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी अंतर्गत कुतुबपुर गांव के बाहर बनी पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जनार्दन उर्फ गन्ना (32) पुत्र त्रिभुवन निवासी डारीडीहा थाना कोतवाली बस्ती के रूप में हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि युवक कुतुबपुर गांव निवासी जगलाल के यहां आता-जाता था। जगलाल थाना क्षेत्र में एक दुकान पर रहकर रिक्शा चलाने का काम करते थे, जो कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। जनार्दन उर्फ गन्ना सल्टौवा में एक दुकान पर बॉक्स बनाने का काम करता था। साथ ही ऑटो भी चलाता था, जो अक्सर सामान लेकर यहां आता-जाता था। जांच में उसके पास से शराब का एक पाउच मिला है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत नशे की हालत में पुलिया से नीचे से गिरने से होना प्रतीत हो रहा है। बाहर से देखने में युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed