फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a queue of several kilometers waiting for the four lanes to open.

Basti News: फोरलेन खुलने के इंतजार में कई किमी की लगी कतार

Fri, 26 Jan 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
There was a queue of several kilometers waiting for the four lanes to open.
बस्ती। अयोध्या में अनियंत्रित श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से फोरलेन पर पांच दिन से आवागमन बंद रखने से परेशानी बढ़ती जा रही है। सैकड़ों वाहन जहां-तहां फंसे पड़े हैं। फुटहिया चौराहे से लेकर कलवारी के बीच सड़क के किनारे दो हजार से ज्यादा ट्रक, डीसीएम व अन्य भार वाहक वाहन डायवर्जन हटने का इंतजार कर रहे हैं। चालकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एक दिन बाद डायवर्जन हटा दिया जाएगा। मगर, इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

कोलकाता से टाटा वाहनों के पुर्जे लादकर एक ट्रक छह किमी आगे टाटा शोरूम तक जाने के लिए पांच दिन से खड़ा है। ट्रक चालक पुखराज ने बताया कि वह कोलकाता से माल लादकर 20 जनवरी को फुटहिया पहुंचा था। वहां से गोटवा के पास स्थित टाटा शोरूम पर जाना है, लेकिन पुलिस आगे नहीं जाने दे रही है। नगर के पास उसी दिन से ट्रक लेकर खड़े मुस्तफा ने बताया कि उसे हर्रैया में चावल पहुंचाने जाना है। कहा गया था कि 23 जनवरी को दोपहर के बाद जाने दिया जाएगा। मगर, अब तक रोके हुए हैं। इसी तरह आटा लेकर अयोध्या के सोहावल जाने के लिए ट्रक लेकर निकले कुशीनगर के बहरैची बताते हैं कि अब 26 जनवरी के बाद रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घघौवा पुलिस चौकी सहित जगहों पर अयोध्या जाने वाले वाहनों व यात्रियों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को हो रही काफी परेशानी
जिले के भीतर भी आवाजाही में काफी बाधा आ रही है। टैक्सी व अन्य सवारी वाहनों के बंद होने से मुख्यालय आने वालों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को इसे लेकर जिले के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया था। अपना वाहन लेकर निकलने वालों को फुटहिया, कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी से भी वाहनों को राम जानकी मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया जा रहा है। बैरियर पर कड़ी पूछताछ के बाद कुछ ही लोगों को जिले के भीतर जाने दिया जा रहा है। वाहन चालकों की पुलिस से कई जगह बहस भी हो चुकी है। बाहर से आ रहे लोग तर्क देते रहे कि अब अयोध्या में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद क्यों रोका जा रहा है। पुलिस उन्हें वहां मौजूद भारी भीड़ का हवाला देकर समझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल रात आठ बजे तक डायवर्जन खुलने की उम्मीद
हाईवे पर चलने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात पीयूष मोर्डिया एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश से जारी निर्देश के अनुसार हाईवे पर अभी 26 जनवरी की देर शाम करीब 8 बजे तक डायवर्जन की स्थिति बनी रहेगी। जिसको लेकर अधिकारी लगातार हाईवे पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने बताया कि निर्देश मिलते ही बैरियर हटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed