फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is still a lot of time for preparation... Students should create an exam environment from now on.

Basti News: तैयारी के लिए अभी बहुत समय... विद्यार्थी अभी से सृजित करें परीक्षा का माहौल

Fri, 07 Nov 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
There is still a lot of time for preparation... Students should create an exam environment from now on.
बस्ती। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की समय सारिणी जारी हो गई है। 18 फरवरी से 12 मार्च तक यह परीक्षा होगी। इसको लेकर विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई है। मेधावी विद्यार्थी भी परीक्षा को लेकर एलर्ट हो गए हैं। योग्य शिक्षक उन्हें आगामी दिनों में पढ़ाई के लिए जरूरी टिप्स भी दे रहे हैं। विषयगत तैयारी के लिए समयबद्ध पढ़ाई का नुस्खा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रैक्सिस विद्यापीठ के संस्थापक एवं गणित विषय के शिक्षक इं. प्रशांत पांडेय कहते हैं कि परीक्षा की समय सारिणी जारी होने का मतलब विद्यार्थी अब एलर्ट मोड में हो जाए। अभी तैयारी के लिए बहुत समय है। मेधावी विद्यार्थी लगभग सभी विषयों की पढ़ाई पूरा कर चुके हैं। अब सिर्फ विषयगत कोर्स के रिवीजन की जरूरत है। विद्यार्थी अभी से अपने घर और स्कूल दोनों जगहों पर परीक्षा का माहौल सृजित कर लें। ऐसा महसूस करते तैयारी करें कि उन्हें कल ही परीक्षा में बैठना है। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषयों पर विशेष फोकस दिया जाए। महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम की पढ़ाई दोबारा कर ली जाए। यदि कहीं कोई समस्या आ रही है तो उसके समाधान के लिए तत्काल अपने शिक्षक से मदद लें। प्रभावी रिवीजन के लिए विद्यार्थी अपना नए सिरे से समय सारिणी बनाए। उसमें यह शामिल हो कि कितने घंटे किस विषय की पढ़ाई करेंगे। पढ़ाई से संबंधित कमियों को रोजाना खोजें। उसे बार- बार रिवीजन करके दूर कर लें। इससे परीक्षा के समय हड़बड़ाहट वाली स्थिति नहीं रहेगी। वह कहते हैं कि विद्यालयों में भी शिक्षकों को भी परीक्षा को लेकर गंभीर होना चाहिए। वह विद्यार्थियों पर पूरी एकाग्रता के साथ उनके सेलेबस को पूरा कराए और दिसंबर तक रिवीजन भी कराए। बीच-बीच में विषयवार परीक्षा भी लें। इससे विद्यार्थियों के तैयारियों का सहीं आंकलन होगा।
विज्ञापन

बोले विद्यार्थी- परीक्षा से कोई भय नहीं
नियमित पढ़ने वाले विद्यार्थी समय सारिणी जारी होने के बाद भी घबराहट में नहीं है। इंटरमीडिएट के छात्र प्रभांशु कहते हैं कि यदि नियमित रूप से पढ़ाई की गई है तो परीक्षा को लेकर भय नहीं रहता है। अलबत्ता हम लोग सोचते हैं कि परीक्षा समय से हो जाए। उन्होंने बताया कि सभी विषयों के काेर्स लगभग पूरे हो चुके हैं। यह रिवीजन का समय चल रहा है। समय सारिणी जारी होने से अब और एलर्ट हो गए हैं। नियमित पढ़ाई का समय दस घंटे कर दिए हैं। वहीं हाईस्कूल के छात्र प्रभाकर बताते हैं कि परीक्षा से उन्हें भय नहीं है। सभी विषयों की पढ़ाई पूरी कर लिए हैं। गुरुजनों की मदद से रिवीजन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed