फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is no religion greater than truth for man: Sadhvi Pragya

मनुष्य के लिए सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं : साध्वी प्रज्ञा

Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
There is no religion greater than truth for man: Sadhvi Pragya
मुंडेरवा। रामपुर रेवटी गांव में श्री राम कथा के चौथे दिन बाल व्यास साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और असत्य के समान कोई अधर्म नहीं होता है। जीवन में सत्य का संकल्प लें तभी जीवन सार्थक माना जाएगा। उन्होंने कहा कि हर ग्रंथ में किसी न किसी देवी देवता की वंदना की गई है। मानव के लिए परम धर्म सत्य के मार्ग पर चलकर और निष्काम भाव से सत्संग किया जाए तो उसका पुण्य अवश्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम है। मानस महात्म्य की कथा में बताया कि प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में मनुष्यों को संस्कार और त्याग की सीख दी। श्रीराम का संपूर्ण चरित्र मानव जाति के लिए संदेश है। इस अवसर पर दिलीप दास गिरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र तिवारी, शशांक तिवारी, सुधीर पांडेय, महातम पटेल, रामलोटन सिंह, अरुण पांडेय, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed