फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is no increase in purchases even after 21 days

Basti News: 21 दिन बाद भी खरीद में नहीं तेजी... क्रय केंद्रों पर भटक रहे किसान

Wed, 22 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
There is no increase in purchases even after 21 days
विभाग से अब तक महज चार मिलों का हो पाया है अनुबंध
विज्ञापन

चेनुआ, मंंडेरवा व जगदीशपुर में नहीं शुरू हुई खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचने के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। खरीद शुरू हुए 21 दिन से अधिक का समय बीत गया है। मगर, उपज खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। इसकी वजह विभाग से मिलाें का अनुबंध न होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जनपद में 131 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनसे ही किसानों की उपज खरीदी जा रही है। एक नवंबर से शुरू हुई खरीद में अब तक 2344 मीट्रिक टन उपज खरीदी जा चुकी है। मंगलवार को क्रय केंद्रों का जायजा लेने पर खरीद सुस्त होने की स्थितियाें को जानने का प्रयास किया। ज्यादातर क्रय केंद्रों के प्रभारियों ने बताया कि खरीदा गया अनाज अभी मिल संचालक नहीं ले जा रहे हैं। गोदाम फुल होने के डर से भी केंद्र प्रभारी खरीद से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

...
तीन समितियों पर शुरू नहीं हुई खरीद
बनकटी। क्षेत्र के बाघापार चेनुआ, मुंडेरवा, जगदीशपुर में खरीद शुरू नहीं हुई है। जबकि खोरिया बसौढ़ी में एक किसान से 36 क्विंटल 40 किलो, महथा सजहरा में दो किसानों से 176 क्विंटल, सजनाखोर में एक किसान से 40 क्विंटल, परासी में एक किसान से 11 क्विंटल, अमानाबाद टिकरिया में एक किसान से 89 क्विंटल 40 किलो, चिताखोर में एक किसान से 72 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की खरीद की गई है। भिटहा में चार किसान और मेहरड़ा में एक किसान से 21 क्विंटल 20 किलो धान खरीदा गया है। समिति के सचिवों ने बताया कि मिल संचालकों से अनुबंध नहीं हुआ है। इससे खरीद कम की जा रही है। ज्यादा खरीद करने पर गोदाम में रखने की जगह नहीं बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
21 दिनों में महज 16 किसानों से हो सकती खरीद
बभनान। खाद्य विभाग की ओर से सेमरा में क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां 21 दिन में महज 16 किसानों का ही धान तौला गया है। क्रय केंद्र पर उपज बेंचने के लिए 80 किसानों ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को क्रय केंद्र पर पहुंचे राम अभिलाख ने बताया कि धान में हल्दिया रोग लगा था। केंद्र प्रभारी खरीद से इन्कार कर रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी तरुण मिश्रा ने बताया केंद्र पर उपज बेचने के लिए पंजीकरण कराए किसानों को उनका नंबर आने पर सूचित किया जाता है। रोग ग्रस्त धान खरीद के लिए निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

..
तहसीलों से समय पर अभिलेख को नहीं किया जा रहा सत्यापन
बनकटी क्षेत्र के किसान राजेंद्र चौधरी व ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद अभिलेख तहसील के पोर्टल चला जाता है। जहां से अभिलेख को सत्यापित करने के बाद ही पंजीकरण पूरा माना जाता है। तहसील से सत्यापन कराने के लिए काफी दौड़-भाग करनी पड़ रही है।

..
वर्जन-
खरीद में तेजी लाने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। विभाग से 30 मिलों को संबद्ध किया गया है। अब तक चार मिल से अनुबंध हो पाया है। अन्य मिल संचालकों से संपर्क कर अनुबंध करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खरीद में तेजी आएगी।
अजय प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed