{"_id":"68fbdba2928def6736093c67","slug":"there-is-no-facility-for-ultrasound-examination-in-chc-patients-are-upset-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146339-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं, मरीज परेशान
Sat, 25 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय या तहसील स्तर तक जाना पड़ता है। इससे उन्हें समय, पैसा और शारीरिक कष्ट तीनों झेलने पड़ते हैं।
जानकारी के अनुसार, सीएचसी में रोजाना 60 से 70 मरीज ओपीडी में आते हैं। कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत होती है, लेकिन सुविधा न होने से वे दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मनवर और सरयू के दोआबा क्षेत्र के बीच बसे लगभग डेढ़ लाख की आबादी को अल्ट्रासाउंड के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है। इससे पूरा दिन व्यर्थ हो जाता है और यात्रा खर्च भी बढ़ जाता है।
स्थानीय ग्रामीण राधेश्याम चौधरी, प्रेमनाथ सिंह, सोनू सिंह, अजय यादव, प्रदीप तिवारी, पप्पू पांडेय, रमाशंकर साहू और प्रदीप कुमार ने बताया कि अक्सर जरूरत पड़ने पर मरीजों को निजी क्लीनिकों या जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सीएचसी स्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द शुरू की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि फिलहाल केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। जल्द समाधान की उम्मीद है।