{"_id":"6474f9e5ddfac0afa2025d14","slug":"theory-and-practice-are-similar-in-the-expression-of-painting-basti-news-c-7-1-186073-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला की अभिव्यक्ति में सिद्धांत एवं व्यवहार समान : डॉ. रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला की अभिव्यक्ति में सिद्धांत एवं व्यवहार समान : डॉ. रमा
Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को चित्रकला का टिप्स देतीं डॉ रमा।
बस्ती। कलात्मक गुणों के साथ मानवीय भावनाओं की अभिव्यक्ति कलाकार की प्रतिभा पर निर्भर करती है। चित्रकला की अभिव्यक्ति में सिद्धांत एवं व्यवहार दोनों समान रूप से भूमिका निभाते हैं।
यह कहना है कार्यक्रम संयोजक डॉ.रमा शर्मा का। वह सोमवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर राम बाग में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) की ओर से आयोजित ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।
प्रशिक्षण में बालक बालिकाएं ने रूप एवं आकारों को अंकित करने की बारीकियां सीखीं। अतिथि के रूप में आए राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बालक बालिकाओं को संबोधित किया। कहा के जीवन की कोई भी वस्तु कला से अछूती नहीं है। प्रत्येक कार्य कलात्मकता से ओत-प्रोत होता है। आवश्यकता केवल उसे अनुभव करने की है। प्रशिक्षण में बच्चों ने रूपाकारों का अंकन एवं रेखाओं एवं छाया प्रकाश का उचित प्रयोग करना सीखा। चित्र कला कार्यशाला से प्रभावित होकर यहां के एक छात्र चंद्रमोहन ने चित्र रचना पर कविता सुनाई। इस मौके पर सरिता शुक्ला, ईशा अग्रवाल, पलक सोनी, सूरज चौधरी आदि मौजूद रहे।